
शैम्पू
KESHME Ayurvedic Hair Shampoo
100 ml
₹450
हमारे प्रोडक्ट
तेल के बाद वाली धुलाई, उसी शेल्फ़ से।
तेल लगाने की रूटीन में शैम्पू का काम सीमित है — तेल निकल जाए, पर स्कैल्प रूखा न पड़े, ताकि अगली बार साफ़ सतह से शुरुआत हो। यह भी 100 ml की बोतल है, जड़ी-बूटियों के नाम पैक पर, तेल की ही तरह सीधे शब्दों में। इसमें क्या नहीं डाला गया, वह भी वहीं छपा है।
ज़्यादातर लोग तेल उसी दिन या अगले दिन धो लेते हैं। एक लंबी झाग से दो हल्की झाग आमतौर पर बेहतर रहती हैं, और गरम पानी से गुनगुना पानी स्कैल्प पर नरम पड़ता है।